उत्तराखंड

सिविल जज ने किया माधवाश्रम कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण..

सिविल जज ने किया माधवाश्रम कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण..

रुद्रप्रयाग:  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सी0डि0) श्रीमती अनामिका सिंह ने श्री माधवाश्रम कोविड चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के वार्डो में जाकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके इलाज की सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी वार्डों में मरीजों के खान-पान, साफ-सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों का ध्यान रखा जाय और उन्हें हर सुविधाएं प्रदान की जांय। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ पीएलवी शिव सिंह नेगी, एडवोकेट श्रीमती यशोदा खत्री, भूपेश जोशी, डाॅ गरिमा सहित अन्य अधिकारी एंव कर्मचारी उपिस्थत थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top