डीएम ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण..
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कोटेश्वर स्थित ईवीएम/वीवी पैड का निरीक्षण किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम में सभी मशीनें सही व सुरक्षित स्थानों पर उपलब्ध पायी गयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोमवार सुबह ईवीएम/वीवी पैड स्ट्रांग रूम पहुंचे जिलाधिकारी के त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान दरवाजे के ताले सील्ड बंद पाए गए। जांच के दौरान सभी उपकरण सही स्थानों पर पाए गए। इसके बाद जिलाधिकारी की उपस्थिति में करीब साढ़े ग्यारह बजे स्ट्रांग रूम को पुनः सील्ड कर संतरी से चैक करवाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, भाजपा नगर मंत्री संतोष मेवाल व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पंकज बुटोला आदि उपस्थित रहे।
