ऐसा क्या हो गया कि दुल्हन को देखकर दूल्हा हुआ बेहोश..
देश-विदेश : दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। लड़की के घर वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। वरमाला की रस्म पर दूल्हा-दुल्हन मंच पर चढ़े। इधर दुल्हन से नजरें मिलीं, तो उधर दूल्हा बेहोश हो गया। हम आपको बता दे ये पूरा मामला बेगूसराय का है। वरमाला की रस्म पर दूल्हा के बेहोश होने पर लड़की वाले,उनके रिस्तेदार और ग्रामीण वाले गुस्सा (आगबबूला) हो गए। उन्होंने शादी रोक दी और दूल्हे के परिवारजनों सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया। ये हाई वोल्टेज ड्रामा पूरी रातभर तक चलता रहा।
जानकारी के अनुसार बेगूसराय खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के हथौड़ी जिले राहटौली गांव में बरात गई थी। बाड़ा निवासी स्वर्गीय विजय कुमार सहनी पुत्र सौरव कुमार की शादी राहटौली गांव में राजेश सहनी की पुत्री से होनी थी। दूल्हे के चाचा प्रकाश सहनी ने बताया कि बरात में पूरे 120 लोग शामिल थे और वरमाला के मंच दूल्हा बेहोश हो गया।
जिसके बाद तुरंत मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया। जिसके बाद दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात आयी लड़की वाले गुस्सा (आक्रोशित) हो गए। लड़की वालों ने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और वाहनों में तोडफ़ोड़ की। इतना ही नही ग्रामीणों वालों ने तीन दर्जन बरातियों को पंचायत भवन के अंदर बंद कर दिया| लड़की वालों ने हर्जाने के रूप में लड़के वालों से 13.50 लाख रुपये की तुरंत मांग की|