Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती…

हार्ट अटैक

सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती…

देश-विदेश : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के (बीसीसीआई) अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की सूचना पीटीआई ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली की हालत अब स्थिर है और उन्हें निजी अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए।

सौरव गांगुली के अस्पताल में भर्ती होने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ”मुझे यह जानकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का कार्डियक अरेस्ट आया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके तेजी से स्वास्थ्य में सुधार होने की कामना करती हूं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।”

 

 

खेल जगत के वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार ने ट्वीट करते हुए लिखा, जब गांगुली जिम में थे तब उन्हें चक्कर आया और वे टेस्ट करवाने के लिए वुडलैंड्स अस्पताल गए। जब यह पता चला है कि गांगुली को हृदय संबंधी समस्या है तो अस्पताल ने डॉक्टर सरोज मंडल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय बोर्ड का गठन किया है जो उनका इलाज करेगा।

फिलहाल पूर्व भारतीय कप्तान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 48 साल के गांगुली का पिछले कुछ दिनों में काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था। गांगुली के बड़े भाई स्नेहशीष गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली इस समय अस्पताल में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गांगुली की एंजियोप्लास्टी हो गई है जबकि कुछ का कहना है कि यह शाम तक होनी है।

 

वह दिसंबर के आखिर में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थे जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित की गई थी। भारत के पहले विश्वकप विजेता कप्तान कपिल देव को गत 23 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। कपिल कुछ दिनों में ही स्वस्थ होकर गोल्फ के मैदान में लौटे थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top