Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शुक्रवार को मिले 725 नए कोरोना संक्रमित..

उत्तराखंड में शुक्रवार को मिले 725 नए कोरोना संक्रमित..

उत्तराखंड: प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमण के 725 नए मामले सामने आए। वहीं एक 9 मरीजों की मौत हुई। शुक्रवार को 508 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 5934 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 81211 है। कुल मृतक 1341 हैं।

24 घंटे में मिले कुल संक्रमितों में देहरादून जिले में 256 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 115, पौड़ी में 79, चमोली में 57, पिथौरागढ़ में 55, हरिद्वार में 43, ऊधमसिंह नगर में 30, उत्तरकाशी में 21, अल्मोड़ा में 20, बागेश्वर में 18, रुद्रप्रयाग में 18, टिहरी जिले में 13 संक्रमित मिले हैं।

 

 

कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। उत्तराखंड में 725 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा मार देहरादून जिले पर पड़ रही है। शुक्रवार को भी 35 फीसद दून से हैं। स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि न केवल मैदान बल्कि पहाड़ पर भी संक्रमण का प्रसार तेज होता जा रहा है।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के साथ ही एक बड़ी चिंता मृत्यु दर को लेकर भी है। तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी 9 मरीजों की मौत हुई है। इनमें एम्स ऋषिकेश व दून मेडिकल कॉलेज में दो-दो मरीजों की मौत हुई है।

 

 

इसके अलावा दून स्थित कैलाश अस्पताल, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, जिला अस्पताल गोपेश्वर व हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है। अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित कुल 1341 लोगों की मौत हुई है।

कोविड को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक..

एम्स ऋषिकेश के तत्वावधान में गठित कोविड 19 कम्युनिटी टास्क फोर्स की ओर से यमकेश्वर विकासखंड व ऋषिकेश नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जागरुक किया गया।

 

 

अभियान के दौरान 800 से अधिक नागरिकों व छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के मद्देनजर निशुल्क मास्क वितरित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में आयोजित कार्यक्रम में मनोचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ डॉ. अनिंद्या दास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से अब तक जो बच्चे घर पर हैं, उन्हें विद्यालय खुलने पर कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक सावधानियां व संक्रमण से बचाव के सभी सुझावों का पालन करना चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top