Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पोल से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत..

एक की 30 नवंबर को थी शादी..

उत्तराखंड : रूड़की में अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित अशोक नगर (ढंडेरा) निवासी दीपक जोशी (30) पुत्र बसंत जोशी और जितेंद्र दत्त सेमवाल (31) पुत्र चंडी प्रसाद दोस्त हैं। शनिवार शाम दोनों बाइक से किसी काम से रुड़की आए थे। रात करीब दस बजे दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ढंडेरा रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

लोगो ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

30 नवंबर को थी दीपक की शादी..

परिजनों ने बताया कि दीपक की शादी तय हो गई थी। इसी 30 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन हादसे में दीपक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो-रोकर हाल है। उधर, मौत की सूचना मिलते ही दीपक की होने वाली ससुराल में भी कोहराम मच गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top