रूद्रप्रयाग में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले फिर पाये
जनपद में कोरोना संक्रमितो की कुल संख्या 22 पहुंची
UK NEWS NETWORK रुद्रप्रयाग डेस्क
रूद्रप्रयाग। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या पर विराम नहीं लग पा रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हो रही है। खास तौर पर बाहर से आने वाले प्रवासियों में लगातार कोरोना संक्रमक का आकडा बढ ही रहा है। अब तक जनपद में मिले कोरोना पॉजिटिव सभी प्रवासी ही थे। स्थानीय स्तर पर इस बीमारी का संक्रमक नहीं है।
आपको बताते चले कि बीती रात रूद्रप्रयाग में 12 कोरोना पॉजिटिव पाये गये जिसमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल था। रात को ही कुछ देर बाद 2 और पॉजिटिव पाये गये। यह पहली बार हुआ जब एक दिन दिन में 14 कोरोना के मरीज मिले। इसके साथ जनपद में कोरोना मरीजों का आकडा 22 पहुंच गया है। ये सभी लोग दिल्ली से यहाँ पहुँचे थे, इन में ज्यादातर फैमली वाले हैं। इन्हीं में एक 12 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के झा ने बताया कि सभी लोगों को कोटेश्वर स्थिति माधवाश्रम शंकराचार्य अस्पताल के आइसोलेट वार्ड में भर्ती किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दिल्ली से आने के बाद तत्काल क्वारानटाइन किया जा चुका था इसलिए कोरोना संक्रामक का अधिक खतरा नहीं है।
आपको बता दें कि जिले में पाँच कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। जो आठ व्यक्ति यहाँ पहले से कोरोना पॉजिटिव है उनका स्वास्थ्य भी बेहतर है।