पिंडर नदी के तेज बहाव में बही ननद-भाभी
काफी देर तलाश करने के बाद महिला का शव बरामद हुआ। जबकि युवती का पता नहीं लग पाया।
चमोली : देवाल पिंडर नदी के तेज बहाव में एक महिला और युवती बह गर्इ। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि, युवती का अभीतक कोर्इ पता नहीं लग पाया है। दरअसल, देवाल के खेता भानमति गांव की खष्टी देवी(35 वर्ष) और उसकी ननद आनंदी(19 वर्ष) ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर पिंडर नदी पर अस्थाई पुल का काम कर रही थीं। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे दोनों नदी के तेज बहाव के साथ बह गर्इ। ग्रामीण दोनों की खोजबीन में लग गए। काफी देर बाद खष्टी देवी का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला। जबकि युवती का अभीतक कोर्इ पता नहीं लग पाया है।
बताया जा रहा है खेता भानमती गांव के सामने पिंडर नदी के पास भौरियाबगड में काश्तकारी के लिए ग्रामीण हर साल अस्थाई पुल बनाते हैं। लेकिन मानसून के दौरान पिंडर नदी में पुल बह जाता है। ग्रामीण सालों से यहां पर स्थाई पुल के निर्माण की मांग कर हैं।