अभ्यर्थियों के लिए 23 को भर्ती साक्षात्कार..
रुद्रप्रयाग : जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भर्ती साक्षात्कार का आयोजन 23 अक्टूबर को पूर्वाह्नन नौ बजे से किया जाएगा। आशीर्वाद योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अशोक लेलैंड कंपनी के पंतनगर में चार वर्षों तक निःशुल्क डिप्लोमा के माध्यम से सेवायोजित किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में स्थाई निवास करने वाले इच्छुक पुरुष और महिला साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों सहित कक्षा 12वीं उत्तीर्ण तथा कक्षा 10 में गणित विषय का होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के मध्य हो। साथ ही उसे हिंदी व अंग्रेजी भाषा का कार्यपरक ज्ञान हो। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक को साक्षात्कार के दौरान दो पासपोर्ट आकार की फोटो, कक्षा 10 व 12वीं की अंक तालिका व प्रमाण पत्र तथा स्थाई निवास प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति लाना आवश्यक है। कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9917489528 एवं 7906289290 पर संपर्क किया जा सकता है।