11 पेटी अवैध शराब के दो लोग गिरफ्तार..
रुद्रप्रयाग: थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वाहन से 11 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
जिसमें टीका प्रसाद निवासी पठाली, उखीमठ से 6 पेटी एवं मनीष सिंह निवासी भटवाड़ी थाना उखीमठ के कब्जे से पांच अवैध शराब बरामद की। अवैध रूप से शराब परिवहन की जा रही दोनों व्यक्तियों के विरूद्ध थाना ऊखीमठ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम तथा धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुनीत दनोसी, कांस्टेबल राजेश कुमार व अंकित कुमार शामिल थे। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
![](http://uknewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/08/image-1.png)