Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग जिले के कई अस्पतालों को मिले डॉक्टर..

जिला अस्पताल सहित सीएचसी जखोली और कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिले डाक्टर..

रुद्रप्रयाग: प्रदेश सरकार की ओर से जिले के कई अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है। ऐसे में जनता ने खुशी जताते हुए कहा कि अब लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जिला चिकित्सालय सहित अनेक सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टर मिलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलने की भी उम्मीद है।

नए डॉक्टरों की तैनाती में डॉ नरेंद्र बुटोला जिला चिकित्सालय, डॉ दिव्या गुप्ता जिला चिकित्सालय, डॉ क्षितिजा पाण्डेय जिला चिकित्सालय, डॉ एश्वर्य हटवाल जिला चिकित्सालय, डॉ अमित सिंह जिला चिकित्सालय, डॉ महिमा रावत जिला चिकित्सालय, डॉ फरहा अहसान जिला चिकित्सालय, डॉ कामिनी सकलानी जिला चिकित्सालय, डॉ जिज्ञासा सिंह सीएचसी जखोली, डॉ रमाकांत यादव सीएचसी जखोली, डॉ कृतिका गौड सीएचसी जखोली, डॉ पुरोहित शाह सीएचसी अगस्त्यमुनि, डॉ अनु भाकरी स्वरूप जिला चिकित्सालय, डॉ विश्वजीत कुमार पाण्डेय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावई, डॉ दीप्ति नेगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपता, डॉ दीपशिखा कंडारी जिला चिकित्सालय, डॉ राजीव चौधरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालीमठ, डॉ नेहा जगवाण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना, डॉ याशिका गुरंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिमतोली, डॉ अमित कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतेराखाल, डॉ आलिशा खतवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतूडा, डॉ मयंक चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाधार, डॉ धनेश्वरी खेतवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलवाड़ा, डॉ निहारिका सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उच्छाढ़ुगी, डॉ अमित कुमार अरुण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सीर, डॉ भवानी शंकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वाड़, डॉ प्रांजल तिवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी में तैनाती देंगे।

 

इधर, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने खुशी जताते हुए कहा कि डॉक्टरों की नियुक्ति से जनता को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि काफी समय से डॉक्टरों की मांग शासन से की जा रही थी। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे थे, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top