उत्तराखंड

झील में डूबकर युवक की मौत

रोहित डिमरी
झील में नहाने गया था युवक
रुद्रप्रयाग।
बद्रीनाथ हाईवे पर खांखरा में स्थित झील में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। युवक झील में नहाने के लिये गया था, लेकिन अचानक डूबने से चार मिनट के भीतर युवक गहरी झील में समा गया। युवक का शव निकालकर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया।
दरअसल, अभिषेक सिंह (18) पुत्र विजय सिंह कप्रवाण निवासी जवाड़ी भरदार कक्षा 12वीं के पेपर देने के बाद अपने चाचा के साथ खांखरा गया हुआ था। अभिषेक के चाचा खांखरा में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। गुरूवार दोपहर दो बजे के लगभग अभिषेक झील की ओर गया। इस दौरान अभिषेक झील में नहाने चला गया। इस बीच अभिषेक झील की गहराई में समाने लगा।

ऊपर स्थित बैंक के बाहर खड़े लोगों ने जब अभिषेक को डूबते देखा तो वह नीचे आये, लेकिन जब तक वह झील में पहुंचते, तब तक अभिषेक झील की गहराई में समा गया था। बताया जा रहा है झील में युवक ने जंप मारा था, लेकिन युवक को तैरना नहीं आता था। बाद में स्थानीय लोगों ने झील के गेट को खोला। पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों ने झील से युवक के शव को निकालकर पीएम के जिला चिकित्सालय भेजा। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चैधरी भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घटना पर शोक जताया। विधायक ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। जहां पर दुर्घटना हुई है, वहां पर सुरक्षा के कोई इंतजामात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि झील के चारों ओर सिंचाई विभाग को सुरक्षा के उचित प्रबंध करने चाहिये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top