उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट..

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही 20 जून तक राज्य में कहीं कहीं तीव्र बौछार के एक दो दौर चलने का अनुमान लगाया है। 20 जून के बाद बारिश में मामूली कमी आएगी।

 

राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में 22 जून तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना हैं कि रोजाना केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री व हेमकुंड साहिब के कुछ क्षेत्रों व यात्रा मार्गें में बारिश के आसार बन रहे हैं। जिससे यात्रियों को ठंड की वजह से आंशिक परेशानी हो सकती है।

बता दे कि प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद दून में गुरुवार को गर्मी से काफी राहत मिली। बुधवार की रात को झमाझम बारिश के चलते गुरुवार को मौसम खुशनुमा रहा। सुबह एक बार फिर बारिश की आंशका बनी। आसामान में काले बादलों की मौजूदगी रही। अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा, मगर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।

 

जो 23.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य रहा। शुक्रवार को दून में आंशिक रुप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, बौछार के एक दो दौर होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top