उत्तराखंड

बद्रीनाथ पहुंचे सीएम धामी, धाम में मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा…

बद्रीनाथ पहुंचे सीएम धामी, धाम में मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा..

 

 

 

 

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां सीएम धामी ने सबसे पहले भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं।

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां सीएम धामी ने सबसे पहले भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। हेलीपैड पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी और मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया।

 

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का कहना हैं कि मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे हेलीकॉप्टर से बद्रीनाथ स्थित सिविल हेलीपैड पहुंचे थे। वहां से बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में कोई असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। दर्शन करने के बाद सीएम धामी ने यहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

 

सीएम का कहना हैं कि निर्माण कायों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और तेजी से काम कर रही है। साथ ही धाम में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यात्रियों को यहां और भी सुविधाएं मिलेंगी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top