कुमाऊं में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई…
डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया…
उत्तराखंड : कुमाऊं में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई है। डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती महिला ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला अल्मोड़ा जिले की रहने वाली थी। कुमाऊं में अब तक दस मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
दिल्ली से 16 जून को 66 वर्षीय महिला अल्मोड़ा के सरकार की आली गांव लौटी थी। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया था। महिला का स्वास्थ्य और बिगड़ते गया। हालत बिगड़ते देख 14 जून को उसे हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया गया। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि महिला की हालत खराब थी। उसे निमोनिया, डायबिटीज, खांसी, सांस सबंधी आदि दिक्कतें थी। उसका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव था और उसे आइसीयू में रखा था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। इसमें एक मरीज नैनीताल जिले का था, जबकि दो मरीज अल्मोड़ा और एक चम्पावत निवासी था। एसटीच में भर्ती तीन मरीजों की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है।