महिला की हत्या में आरोपी भतीजा हुआ गिरफ्तार, खौफनाक है वजह…
देश-विदेश : मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महिला के जेठ के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में चाकू से वार करने का बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया है कि युवक अपनी चाची से नाजायज संबंध बनाना चाहता था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी मानिक भारद्वाज ने चाची को चाकू से मार दिया।
एसपी देहात केशव कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि कलंजरी गांव में बुधवार को महिला कुमुद शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या की है, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। जिसमें पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के जेठ संजय का बेटा मानिक के हाथ में कई जगह चाकू के निशान पाए गए हैं और जो एक हाथ में पट्टी बंदी हुई थी। हत्या के बाद मानिक भी मौके पर घूमता रहा और अंतिम संस्कार में भी शामिल रहा है। फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मानिक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज निवासी कलंजरी से पूछताछ की तो उसने हत्या में अपना जुर्म कबूल लिया।
एसपी देहात ने बताया है कि मानिक भारद्वाज ने अपनी चाची से तीन महीने पहले भी अवैध संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। महिला जिसका विरोध करती थी। बुधवार सुबह महिला जब घर में अकेली थी। तभी मानिक घर में घुस गया और जबरदस्ती चाची से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए अपने भतीजे को चांटा मार दिया और यह बात घर परिवार के लोगों को बताने की बात कही। इस पर युवक ने रसोई से चाकू लाकर अपनी चाची के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला ने बचने का प्रयास किया। हत्या के बाद आरोपी युवक ने कपड़े भी छिपाए।