देश/ विदेश

बचपन से महिला नहीं खोल पाती थी अपना मुंह, 30 साल बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने किया ठीक..

बचपन से महिला नहीं खोल पाती थी अपना मुंह, 30 साल बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने किया ठीक..

देश-विदेश: दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर काम करने वाली महिला का अनोखा ऑपरेशन हुआ है। इस महिला का मुंह 30 साल से बंद था। इस महिला का मुंह एक गंभीर ऑपरेशन से खोला गया। 30 वर्षीय आस्था मोंगिया नामक इस महिला को डेढ़ महीना पहले सर गंगा राम अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में लाया गया, जहां इनका इलाज शुरू हुआ।

 

आपको बता दे कि ये महिला जन्मजात विकार से पीड़ित थी। उसके जबड़े की हड्डी मुंह के दोनों तरफ से खोपड़ी की हड्डी से जुड़ गई थी, जिसके वजह से वो अपना मुंह नहीं खोल पा रहीं थी। इतना ही नहीं आस्था अंगुली से अपनी जीभ को छू तक नहीं सकती थी। इतने दिनों तक ये महिला केवल तरल पदार्थ पर जिंदा थी। मुंह नहीं खोल पाने के कारण उनके दांतों में इंफेक्शन भी हो गया था।

 

आस्था मोंगिया को ये सब परेशानी जन्म से ही थी। सबसे बड़ी परेशानी ये थी कि उसका पूरा चेहरा ट्यूमर की खून भरी नसों से भरा हुआ था, जिसके कारण कोई भी अस्पताल उनकी सर्जरी के लिए तैयार नहीं होते थे। आस्था के परिवार वालों ने उन्हें भारत, यूनाइटेड किंगडम और दुबई के बड़े अस्पतालों में भी दिखाया था, लेकिन सभी ने सर्जरी से मना कर दिया था।

 

सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर राजीव आहूजा ने का कहना हैं कि “जब हमने मरीज को देखा, तो परिवार को बताया कि सर्जरी बहुत ही जटिल (रिस्की) है और अत्यधिक रक्तस्राव से ऑपरेशन टेबल पर मौत भी हो सकती है। हमने प्लास्टिक सर्जरी, वैस्कुलर सर्जरी एवं रेडियोलॉजी विभाग की टीम बुलाई और बहुत विचार विमर्श करने के बाद इस जटिल सर्जरी को अंजाम देने का फैसला किया।

 

ऑपरेशन के दौरान मरीज का मुंह ढाई सेंटीमीटर खुल चुका था, जबकि एक सामान्य व्यक्ति का मुंह 4 से 6 सेंटीमीटर खुलता है। डॉक्टर राजीव आहूजा ने कहा कि मुंह की फिजियोथेरेपी एवं व्यायाम से उसका मुंह अभी और ज्यादा खुलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top