देश/ विदेश

पत्नी की मौत के बाद भी 5 साल सोता रहा साथ..

वियतनाम

पत्नी की मौत के बाद भी 5 साल सोता रहा साथ..

देश-विदेश : वियतनाम में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी से इतना अधिक प्रेम करता था कि उसने मृत्यु के पश्चात भी उसका अंतिम संस्कार नही किया बल्कि 5 वर्षो तक उसके साथ ही सोता रहा। कहते कि प्यार एक महज भावना है। जिन लोगों ने प्यार को समझ लिया उन्हें अपनी जिंदगी औऱ अपने प्यार से बेहतर कोई नहीं लगेगा।लोग प्यार में इतने अंधे हो जाते हैं कि वह कुछ ऐसा कदम उठा लेते है कि जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

 

आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वियतनाम में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के  मृत शरीर  के साथ सोता रहा। इतना ही नहीं उसके साथ सोता भी और बाते भी करता था। जब लोगों को इस बारे में पता लगा तो हैरान रह गए। जब उनसे इस बारे में पुछा गया तो उनका कहना था कि वो पुरी दुनिया के नियमों को चुनौती देना चाहते थे। उनका कहना है कि हम जिस व्यक्ति से इतना प्यार करते हैं तो उसकी मौत के बाद उसके साथ इतना क्रूर व्यवहार क्यों करते हैं।

 

पत्नी की मृत्यु के बाद जब उसे कब्र में दफना दिया गया तो वह व्यक्ति उसकी बगल में ही गड्ढा खोदकर वहां रहना चाहता था। लेकिन जब ऐसा वह नही कर पाया तो वह एक दिन अपनी पत्नी की कब्र खोदकर उसे वहां से निकाल लाया और पत्नी के शरीर को क्ले से ढककर 5 वर्षो से उसके साथ सोता रहा। इस संबंध में जब उससे बात की गयी तो लगा कि यह व्यक्ति आम लोगों से थोड़ा हटकर है और इसकी सोच भी थोड़ी भिन्न है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top