खेल

रोहित शर्मा की इस बीमारी के कारण परेशान है मुंबई इंडियंस की टीम..

रोहित शर्मा की इस बीमारी के कारण परेशान है मुंबई इंडियंस की टीम..

देश-विदेश : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में 5 हजार से ज्यादा रन पूरे कर चुके हैं। सीरीज में वे और उनकी पूरी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। 6 मैच में से 4 मैच जीतकर मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर बनी हुई है। इसका श्रेय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित की एक बीमारी के चलते पूरी टीम उनसे परेशान रहती है। जी हां मैदान में भले ही रोहित अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हो, मगर टीम में वो अपनी भूलने की बीमारी की वजह से चर्चा में रहते हैं। रोहित की इस प्रॉब्लम की वजह से कई बार पूरी टीम को दिक्कत भी हो जाती है।

 

उनकी इसी आदत ने उन्हें उनकी लाइफ पार्टनर रितिका के नजदीक पहुंचाया था। रितिका रोहित की मैनेजर रह चुकी हैं। ऐसे में रोहित की इस आदत के चलते कई बार वह उन्हें उनकी चीजें याद दिलवाती थी। रोहित से शादी के बाद रितिका उनकी इस आदत से परेशान भी हुई। कई बार टीम के अन्य सदस्य और खुद रितिका (ritika sajdeh)ने इस बात का खुलासा किया हैं कि रोहित अपने कीमती सामानों को भूलने के आदि हैं।

 

भूलने की बीमारी के साथ ही रोहित शर्मा को अपने नाखून चबाने की भी आदत हैं। इस पर रोहित कहते हैं कि यह मेरी बचपन से आदत है। हालांकि मैंने इस पर काफी हद तक काबू पाया है, लेकिन अब कोशिश करूंगा कि इसे पूरी तरह छोड़ दूं। शर्मा जी की इन्हीं आदतों के चलते कई बार ड्रेसिंग रूम में अन्य क्रिकेटर उनके बहुत मजे लेते हैं। रोहित भी अपने ऊपर बन रहे मीम्स पर बहुत एंजॉय करते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top