उत्तराखंड

चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां..

चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां..

 

उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास हुए दर्दनाक हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। सभी यात्री गुजरात के बताये जा रहे हैं। घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद 28 यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस में बैठे सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग अपने घर से हरिद्वार दर्शन समेत चारधाम यात्रा के लिए निकले थे। घायल यात्रियों का कहना हैं कि वह 15 अगस्त को गुजरात से चले थे। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लिए थे।

रविवार को यात्रियों से भरी बस गंगोत्री धाम के दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए जाना था। लेकिन दर्दनाक हादसे के चलते यात्रियों की धार्मिक यात्रा पर विराम लगा गया है।

तेज रफ्तार बताई जा रही हादसे की वजह..
जानकारी के अनुसार लोगों का कहना है कि जिस जगह पर हादसा हुआ है। वहां पर तीव्र मोड़ है। बताया जा रहा है बस चालक ने तीव्र मोड़ होने के चलते अपना संतुलन खो दिया। जिस वजह से बस करीब 70 मीटर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पाकर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन कि टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। हादसा होता देख स्थानीय लोग भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने 28 लोगों का रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top