उत्तराखंड

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर उत्तराखंड के रोहित ने फहराया तिरंगा..

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर उत्तराखंड के रोहित ने फहराया तिरंगा..

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के टिहरी जिले के रोहित ने प्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन किया है। रोहित ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फतह की हासिल की है। उन्होंने इस चोटी पर तिरंगा फहराया है। बता दे कि रोहित भट्ट ने यूरोप महादीप के सबसे ऊँचे पर्वत रूस मे स्थित माउंट एलब्रुस पर सफ़लता पूर्वक आरोहण किया है। रोहित ने 19 अगस्त 2023 की सुबह भारत का राष्ट्रीय ध्वज माउंट एलब्रुस पर लहरा कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

आपको बता दे कि रोहित ने ये पहली बार कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है। इस से पहले भी रोहित तंजानिया के माउंट किलिमंजारो चोटी को फतह कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। बता दें कि माउंट किलिमंजारो अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। इस पर्वत को फतह करने के लिए छह दिन का समय लगता है। लेकिन रोहित ने इसे सिर्फ तीन दिन में ही फतह कर लिया।

द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में मारे लोगों को दी श्रद्धांजलि..

रोहित ने चोटी फतह करने के बाद द्रौपदी का डांडा एवलॉन्च में मारे गए 29 लोगों को श्रद्धांजलि दी। रोहित ने उनकी फोटो लगे हुए बैनर हाथ में लेकर उन्हें याद किया है। रोहित भट्ट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और राजस्थान पुलिस के सोहन तनवर और पायनियर एवरेस्टर कंपनी को दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top