उत्तराखंड

पेपर लीक मामले में लखनऊ RMS कंपनी का एक और कर्मचारी गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में लखनऊ RMS कंपनी का एक और कर्मचारी गिरफ्तार..

अब तक हो चुकी 28 गिरफ्तारी..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का एक और कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया गया। पेपर लीक मामले में अब तक कुल 28 गिरफ्तारियां हुई हैं।

 

 

उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का एक और कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया गया। पेपर लीक मामले में अब तक कुल 28 गिरफ्तारियां हुई हैं। बता दे कि सीतापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी विपिन बिहारी 2013 से कंपनी में काम करता था। टेलीग्राम से पेपर लीक करने वाले अभिषेक नाम के कर्मचारी से विपिन ने पेपर लिया था।

जिसके बाद पंतनगर विवि के एक पूर्व अफसर दिनेश मोहन को पेपर बेचा था। कुमाऊं क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को नकल कराई गई। मामले में आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह रावत को गिरफ्तार किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top