उत्तराखंड

Uksssc की पांच परीक्षाएं रद्द..

Uksssc की पांच परीक्षाएं रद्द..

अब 52 हजार युवाओं को दोबारा करनी होगी परीक्षा की तैयारी..

लोक सेवा आयोग कराएगा आगामी भर्तियां-सीएम धामी..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

धामी सरकार ने कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 770 पदों के लिए इन परीक्षाओं के निरस्त होने के बाद प्रदेश में 7 हजार भर्तियां प्रभावित हुई हैं। अब ये सात हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।

 

 

उत्तराखंड: धामी सरकार ने कैबिनेट बैठक में शुक्रवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। 770 पदों के लिए इन परीक्षाओं के निरस्त होने के बाद प्रदेश में 7 हजार भर्तियां प्रभावित हुई हैं। अब ये सात हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा।  बताया जा रहा है कि इसमें सबसे बड़ा झटका उत्तराखंड पुलिस क़ो लगा है।

कैबिनेट के इस फैसले से जहाँ रेंकर्स परीक्षा के रिजल्ट का इंतज़ार कर रहें तमाम पुलिसकर्मियों के अरमान टूट गए है। वहीं मुख्य आरक्षी यानी पुलिस हेड कांस्टेबल की परीक्षा क़ो भी रद्द कर दिया गया है। वहीं अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात हजार पदों के लिए प्रस्तावित सभी परीक्षाएं भी राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा।

बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले के बाद जो परीक्षाएं अधर में लटकी हुई हैं उन परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं। समूह ग की भर्ती के लिए जो अभी तक यूकेएसएसएससी में नियम थे यहां भी वही नियम लागू होंगे। करीब 7 हज़ार पद के लिए अब जल्द ही लोक सेवा आयोग कैलेंडर जारी करेगा।

7000 पदों पर भर्ती का जिम्मा आयोग को..

आपको बता दे कि कुल 7000 पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई है। करीब 700 पद ऐसे हैं, जिनकी भर्ती परीक्षा रद्द हुई है। 5340 ऐसे पद हैं, जिनका केवल विज्ञापन प्रकाशित हुआ है और 1187 ऐसे पद हैं, जिनका विज्ञापन प्रकाशित किया जाना है। जिन अभ्यर्थियों की फीस जमा थी, उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। सभी भर्तियों के लिए लोक सेवा आयोग कैलेंडर जारी करेगा। इसी हिसाब से जल्द से जल्द भर्तियां की जाएंगी।

भर्तियों को तीन श्रेणी में बांटा..

पहली : वे पांच भर्तियां, जिनकी परीक्षाएं हो चुकी हैं, लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुए।
दूसरी : वे 13 भर्तियां, जिनके विज्ञापन निकालने के बाद आयोग को परीक्षा करानी थी।
तीसरी : वे भर्तियां, जिनके विज्ञापन अभी जारी किए जाने हैं।

ये भर्तियां हुई रद्द, अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा..

1- वाहन चालक भर्ती।
2- अनुदेशक, कर्मशाला अनुदेशक भर्ती।
3- मत्स्य निरीक्षक भर्ती।
4- मुख्य आरक्षी, दूरसंचार पुलिस भर्ती।
5- पुलिस रैंकर्स (उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर) भर्ती।

ये भर्तियां भी अब लोक सेवा आयोग ही कराएगा..

1- पटवारी-लेखपाल भर्ती।
2- बंदी रक्षक भर्ती।
3- पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक भर्ती।
4- मानचित्रकार भर्ती।
5- फॉरेस्ट गार्ड भर्ती।
6- सिविल, विद्युत, यांत्रिक जेई भर्ती।
7- अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी।
8- पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी, अग्निशामक भर्ती।
9- कृषि, पशुपालन, उद्यान (स्नातक) भर्ती।
10- सहकारिता पर्यवेक्षक भर्ती।
11- गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती।
12- सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक भर्ती।
13- कनिष्ठ सहायक भर्ती।
14- वैयक्तिक सहायक भर्ती।
15- सहायक लेखाकार भर्ती।
16- व्यवस्थापक, व्यवस्थाधिकारी भर्ती।
17- स्केलर(वन विभाग) भर्ती।
18- उप निरीक्षक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top