उत्तराखंड

यात्रा मार्ग पर यातायात जाम से हलकान हो रहे यात्री

जाम

रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक जगह-जगह लग रहा है ट्रैफिक जाम
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि यात्री वाहन घंटों जाम में फंस रहे हैं। राजमार्ग के संकरा होने से जाम खोलने में टैªफिक पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं।

केदारनाथ यात्रा शुरू होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। पूरे यात्रा मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रा पर आए तीर्थयात्री परेशान हैं। स्थिति यह है कि यात्री किसी तरह एक पड़ाव पर जाम की समस्या से छुटकारा पाते हैं तो दूसरे पड़ाव पर फिर से उन्हें जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री वाहन अपने शेड्यूल के तहत गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग से लेकर गौरीकुंड तक शायद ही कोई ऐसा पड़ाव होगा, जहां पर टैªफिक जाम की समस्या न हो।

रुद्रप्रयाग शहर में जवाड़ी बाईपास के कारण जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है, लेकिन अन्य ग्रामीण शहरों में राजमार्ग के संकरा होने और अतिक्रमण के कारण घंटों जाम लग रहा है। तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, चन्द्रापुरी, भीरी, कुंड, फाटा, सीतापुर, सोनप्रयाग और गौरीकुंड में हर समय यातायात जाम लग रहा है। चन्द्राुपरी और भीरी में सबसे ज्यादा जाम की समस्या है। यहां पर एक समय में एक ही वाहन सड़क पर दौड़ सकता है। एक बार जाम लग जाए तो लंबे इंतजार के बाद ही यात्रियों को राहत मिल पा रही है। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उनके सामने वाहनों के बढ़ते दबाव की समस्या है। सामाजिक कार्यकर्ता ताजबर खत्री का कहना है कि यातायात जाम से आम जनता परेशान हैं। चन्द्रापुरी से रुद्रप्रयाग पहुंचने में काफी समय लग रहा है। पहले एक घंटे में रुद्रप्रयाग पहुंचते थे।

उन्होंने कहा कि टैªफिक पुलिस को सुबह सवेरे ही ट्रैफिक व्यवस्था देख लेनी चाहिए। आपदा के बाद पहली बार बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, इसलिए वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिस कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस को नए सिरे से ट्रैफिक प्लान बनाना होगा। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। जहां पर मार्ग संकरा है, वहां जाम की समस्या है। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त टैªफिक पुलिस की व्यवस्था की जायेगी|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top