उत्तराखंड

पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा और साथी को दी गाली,वीडियो वायरल..

पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा और साथी को दी गाली..

उत्तराखंड: मास्क न पहनने पर पुलिस दो सिपाही इतने उग्र हो गए कि एक युवक को धरती पर लेटाकर लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। इसके साथ ही नेहरू कॉलोनी में दरोगा की जबान इतनी फिसली कि उन्होंने मास्क न पहनने पर एक व्यक्ति को उनके परिवार के सामने ही गालियां दे डाली। इनकी किस्मत खराब रही कि दोनों घटनाओं का वीडियो बृहस्पतिवार को कप्तान के हाथ लग गया। कप्तान ने तीनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है।

पहला मामला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है। यहां फव्वारा चौक पर नेहरू कॉलोनी थाने के दरोगा देवेंद्र गुप्ता ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति अपने परिवार को ले जा रहा था। उसकी गलती इतनी थी कि मास्क नहीं लगाया था।

इस पर दरोगा देवेंद्र गुप्ता इतना गुस्सा हो गए कि उन्हें गंदी गंदी गालियां देने लगे। किसी शख्स ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दी। दोपहर तक वीडियो पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी के मोबाइल तक भी पहुंच गई। फिर क्या था कप्तान का पारा चढ़ा और तत्काल प्रभाव से दरोगा को सस्पेंड करते हुए जांच सीओ नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी को सौंप दी।

 

 

अभी शाम हुई नहीं थी कि मित्र पुलिस के दो और कारिंदे इससे भी बुरी हरकत करते हुए एक वीडियो में नजर आ गए। मामला ऋषिकेश का था। यहां एक सिपाही युवक को धरती पर लेटाकर इतनी बुरी तरह पीट रहा है। गलती उसकी भी इतनी थी कि उसने भी मास्क नहीं लगाया था।

पास में खड़ा एक व्यक्ति उन्हें ऐसा करने से रोक रहा था। वह गुहार लगाता रहा, लेकिन सिपाही युवक को पीटना बंद नहीं करता। फिर उसे गंदी गंदी गालियां देने लगता है। यह मामला भी कप्तान के पास पहुंचा दो इन दोनों सिपाहियों संजय सेजवाल और नीरज को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

 

 

बृहस्पतिवार को हुए इन दोनों मामलों के बाद डीआईजी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बृहस्पतिवार रात 11 बजे ही सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों की बैठक बुला ली। पुलिस लाइन में आहूत इस बैठक में कप्तान ने सीधे शब्दों में कहा कि भविष्य में किसी की कोई शिकायत आई तो उस पर थाना प्रभारियों पर गाज गिरेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top