उत्तराखंड

सरकार के नियंत्रण में एसटीएफ, बड़े आकाओं पर नहीं डाल रही हाथ: राजेन्द्र..

सरकार के नियंत्रण में एसटीएफ, बड़े आकाओं पर नहीं डाल रही हाथ: राजेन्द्र..

रूलिंग जज की निगरानी में ही सच्चाई से उठेगा पर्दा..

पूर्व मंत्री एवं बद्रीनाथ विधायक ने की रुद्रप्रयाग में पत्रकारों के साथ वार्ता..

यूकेएसएसएससी और विधानसभा में भर्ती घपले पर कांग्रेस शुरू से कर रही विरोध..

देहरादून में युवा बेरोजगारों के आंदोलन से हिली सरकार की चूलें..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। प्रदेश में यूकेएसएसएससी और विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस के बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकार की मंशा यदि नेक है तो फिर वह इन घपलों की जांच सीबीआई से कराने से क्यों डर रही है।

रुद्रप्रयाग पहुंचे पूर्व मंत्री एवं बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सरकार को रूलिंग जज की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। एसटीएफ सरकार के नियंत्रण में है और वह बड़े आकाओं पर हाथ नहीं डालेगी। नगर पालिका सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार सवालों के घेरे में है। वर्ष 2002 से जिसके भी कार्यकाल में बैकडोर से भर्तियां हुई हैं, सभी की जांच की जानी चाहिए। उसमें जो भी दोषी होगा, उसे सजा दी जानी चाहिए। भंडारी ने कहा कि सीबीआई जांच से ही बड़े लोगों पर जांच की आंच आ सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा जाग गए हैं। देहरादून में युवा बेरोजगारों के आंदोलन से सरकार की चूलें हिल गई हैं। आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी बड़ा होगा। कहा कि कांग्रेस शुरू से ही इस मामले को लेकर विरोध कर रही है। कांग्रेस के विरोध के बाद ही मामला उजागर हुआ और लोग सड़कों पर उतर आए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि यदि सरकार जनता और बेरोजगारों का हित चाहती है तो शीघ्र मामले की सीबीआई जांच कराएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए विरोध प्रदर्शन के साथ बड़े आंदोलन के लिए भी तैयार है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, राय सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र भारती, जसपाल पंवार, मानवेंद्र नेगी, बंटी जगवाण, दीपक भंडारी, देवचंद, अजय पुंडीर, संपंन नेगी, राजेश थपलियाल, चन्द्रकांत गैरोला, जसपाल भारती, बरदीप जग्गी आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top