उत्तराखंड

नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस के लिए जिले को मिला कौशल विकास योजना पुरस्कार..

नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस के लिए जिले को मिला कौशल विकास योजना पुरस्कार..

डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने प्राप्त किया पुरस्कार..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जनपद रुद्रप्रयाग को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-2021 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डीएम के प्रतिनिधि जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने प्राप्त किया। पुरस्कार मिलने से जनपद का नाम रोशन हुआ है।

जिला कौशल विकास योजना का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण देने पर जिले को विकास कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-2021 के लिए चुना गया था। जिसके बाद गुरूवार को जनपद को जिला कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रैक्टिसेस के लिए भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता के सचिव राजेश अग्रवाल ने दिल्ली में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में जिला सेवायोजन अधिकारी रुद्रप्रयाग कपिल पाण्डे ने पुरस्कार प्राप्त किया।

 

जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डे ने बताया कि गत 24 जनवरी को तत्कालीन डीएम मनुज गोयल ने जिला कौशल विकास योजना का ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया था। जिसे भारत सरकार द्वारा नवाचार एवं सर्वोच्चतम कार्य मानते हुए प्रशंसा कर जनपद को पुरस्कार के लिए चयन किया गया। उन्होने बताया कि यह पुरस्कार जिले को उत्कृष्ट जिला कौशल योजना 2020-21 सर्वोच्चतम कार्य के लिए दिया गया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top