उत्तराखंड

जंगली के मिश्रित वन में दि हिमालयन एडवेंचर शो की शूटिंग पूरी….

जंगली के मिश्रित वन में दि हिमालयन एडवेंचर शो की शूटिंग पूरी…. 

शो में मुख्यि भूमिका में नजर आयेंगे शेफ रणवीर बरार…. 

रुद्रप्रयाग। मोनोजीगोटिक प्रोडक्शन हाउस बाॅम्बे के बैनर तले बन रहे शो दि हिमालयन एडवेंचर शो की शूटिंग जिले के रानीगढ़ पट्टी स्थित पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली के मिश्रित वन कोट मल्ला में संपंन हो गयी है। इस शो में मुख्य भूमिका निभा रहे बाॅलीवुड के नामी हस्ती शेफ रणवीर बरार ने पर्यावरणविद् जंगली के साथ मिश्रित वन में कई दृश्य फिल्माए।

शूटिंग के दौरान शेफ रणवीर बरार ने जंगली के जंगल में जैव विविधता, सूक्ष्म जलवायु निर्माणख् वन उद्यानिकी जैसे कई विषयों की जानकारी ली। इन दृश्यों को शो में फिल्माया गया है। शो के निर्देशक गौरव जंग ने कहा कि शो का मकसद है कि गढ़वाल हिमालय की संस्कृति, रीति रिवाज औ यहां के का जनजीवन प्रकृति पर्यावरण और उसके साथ समुदाय के संबंध में दर्शाना है। कहा कि इस शो में उत्तराखण्ड सहित हिमाचल, कश्मीर सहित हिमालयी राज्यों की जैव विविधता को भी दिखाया जायेगा।

जंगली के जंगल के अलावा हरियाली देवी क्षेत्र के पौराणिक घराट को भी इस शो में दिखाया जायेगा। पहली बार कोई सेलिब्रिटी घराट पर आटा पीसते हुए नजर आयेगा, जोकि गढ़वाल हिमालय की संस्कृति को दर्शायेगा। लोकल लाइन प्रोड्यूसर गौरव गैरोला ने कहा कि शो की शूटिंग पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के विभिन्न गांवों में की गई है।

प्रोड्यूसर ललित ने बताया कि उत्तराखण्ड शूटिंग के लिए सबसे बेहतरीन है। यह शो लिविंग फूड चैनल पर आगामी अक्टूबर माह से दिखाया जायेगा। शो में कोट मल्ला गांव के देवराघवेन्द्र बद्री घराट पर रणबीर बरार के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। शूटिंग के अंत में श्री बरार ने मिश्रित वन में पौध रोपण किया।

जंगली ने शो के निर्देशक शेफ रणवीर बरार को गढ़वाली टोली पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि उत्तराखण्ड के लोगों को प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए, जिससे उत्तराखण्ड के गांव फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में हब बन सकें। पहली बार मुम्बई से बाॅलीवुड की इतनी बड़ी टीम को अपने क्षेत्र में देखकर क्षेत्र की जनता में उत्साह देखा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top