उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी को पितृ शोक..

90 वर्ष की उम्र में हुआ ब्रह्मानंद डिमरी का देहांत

समाज के लिए किये उल्लेखनीय कार्य

रुद्रप्रयाग:  वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी के पिता ब्रह्मानंद डिमरी का 90 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है। श्री डिमरी पिछले एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर जिले के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।
बुधवार को पैतृक घाट रुद्रप्रयाग संगम स्थल पर स्वर्गीय डिमरी का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके पुत्र लक्ष्मी प्रसाद डिमरी और रमेश डिमरी ने मुखाग्नि दी। ब्रह्मानंद डिमरी मूल रूप से विकासखंड जखोली के सेम भरदार गांव के निवासी थे। अस्सी के दशक में प्रधान रहते हुए उन्होंने गांव में कई उल्लेखनीय कार्य किये।

भरदार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात जैसी सेवाओं के लिए उन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया। शिक्षक रहते हुए भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। सामाजिक कार्यों में उनकी बढ़-चढ़कर भागीदारी रहती थी। उनके निधन पर स्थानीय विधायक भरत चैधरी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बाचस्पति सेमवाल, चिरंजी सेमवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, भारत भूषण भट्ट, उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल, सुबोध नौटियाल, देवेंद्र चमोली, बुद्धि बल्लभ ममगाई, भगत चैहान, सभासद सुरेंद्र रावत, अमित रावत, विकास डिमरी, आशीष नौटियाल, दीपराज बंगारी, प्रकाश रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी भट्ट, मगनानंद भट्ट, मोहन सिंह सिन्धवाल, लाखीराम डिमरी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, हरेंद्र नेगी, भूपेंद्र भंडारी, शैलेन्द्र रावत, गायक विक्रम कप्रवान, कुलदीप कप्रवान, अंकुश सकलानी सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top