खेल

रोहित शर्मा तोड़ेंगे विराट कोहली का सपना RCB का प्लेऑफ में पहुंचना मुंबई इंडियंस के हाथ में..

रोहित शर्मा तोड़ेंगे विराट कोहली का सपना RCB का प्लेऑफ में पहुंचना मुंबई इंडियंस के हाथ में..

रोहित शर्मा तोड़ेंगे विराट कोहली का सपना RCB का प्लेऑफ में पहुंचना मुंबई इंडियंस के हाथ में..

 

देश – विदेश :  के प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटन्स ने अपना टिकट कटा लिया है और बाकी तीन जगह के लिए चार टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खाते 13-13 मैच खेलने के बाद 14-14 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन दोनों के नेट रनरेट में जमीन आसमना का फर्क है। दिल्ली कैपिटल्स का नेट रनरेट +0.255 है, जबकि आरसीबी का नेट रनरेट -0.323 है। अब ऐसे में आरसीबी की किस्मत का फैसला सिर्फ उनके हाथ में नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस के हाथ में भी होगा। चलिए समझते हैं क्या है पूरा गणित-

आरसीबी को प्लेऑप में पहुंचने के लिए क्या करना होगा..

आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, लेकिन इसके बावजूद उनका प्लेऑफ का टिकट पक्का नहीं होगा। आरसीबी और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच 19 मई को खेला जाना है। इस मैच के बाद आरसीबी को 21 मई को होने वाले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर दिल्ली कैपिटल्स जीत जाएगा तो आरसीबी और विराट कोहली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा..

दिल्ली कैपिटल्स अगर आखिरी लीग मैच जीत जाता है, तो उसके खाते में 16 प्वॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेटरनरेट के हिसाब से वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगा।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top