उत्तराखंड

उत्‍तराखंड के आकाश मधवाल की आइपीएल में एंट्री..

उत्‍तराखंड के आकाश मधवाल की आइपीएल में एंट्री..

मुंबई इंडियंस के खेमे में बेस प्राइज में हुए शामिल..

 

 

 

 

प्रदेश के युवा क्रिकेटर आकाश मधवाल का चयन आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए हुआ है। मुंबई इंडियंस ने बीच सत्र में आकाश मधवाल को बेस प्राइज 20 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के युवा क्रिकेटर आकाश मधवाल का चयन आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए हुआ है। मुंबई इंडियंस ने बीच सत्र में आकाश मधवाल को बेस प्राइज 20 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है। उत्तराखंड के वैसे तो कई युवा आइपीएल में गेंद व बल्ले से अपना लोहा मनवा रहे हैं, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) से खेलने वाले आकाश मधवाल पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आइपीएल में जगह बनाई है।

 

आपको बता दे कि चोटिल सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश मधवाल आगामी दो मैचों में मुंबई के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। आकाश मधवाल क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड से आइपीएल में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सीएयू सीनियर पुरुष टीम के मीडियम पेसर आकाश मधवाल मुंबई इंडियंस में बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। बीते सत्र में आकाश रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। सीएयू सचिव महिम वर्मा का कहना हैं कि यह उत्तराखंड के लिए बहुत खुशी की बात है कि आकाश मधवाल मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़े हैं।

आकाश की मां आशा मधवाल का कहना हैं कि सोमवार की दोपहर आकाश मधवाल का फोन आया उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि आकाश को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था। वह स्कूल से पहले व स्कूल के बाद सीधा दिल्ली रोड स्थित अवतार क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास के लिए जाते थे। कहा कि आज बेटे की उपलब्धि पर गर्व हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top