उत्तराखंड

ऋषभ पंत हादसे के शिकार, डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग..

ऋषभ पंत हादसे के शिकार, डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग..

 

 

 

 

 

 

स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह रुड़की लौट रही थी। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। ऋषभ पंत की पीठ और माथे पर चोट के अलावा एक पैर में फ्रैक्चर आया है। माथे पर कुछ टांके भी लगे हैं।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह रुड़की लौट रही थी। घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। ऋषभ पंत की पीठ और माथे पर चोट के अलावा एक पैर में फ्रैक्चर आया है। माथे पर कुछ टांके भी लगे हैं। बताया जा रहा हैं कि कार तेज स्पीड से पहले डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग से टकराई, उसके बाद उड़ते हुए रेलिंग तोड़कर डिवाइडर के बीच में लगे खंभे को तोड़कर हाईवे के दूसरी तरफ जा पहुंची।

करीब 200 मीटर तक तेज गति से सड़क पर घसीटने के बाद कार रुक गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। बताया जा रहा हैं कि मौके पर पहुंचे लोगों ने शीशा तोड़कर ऋषभ पंत को बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नारसन से करीब आठ किलोमीटर दूर रुड़की की ओर स्थित सक्षम अस्पताल पहुंचाया। सक्षम अस्पताल के डॉ. सुशील नागर का कहना हैं कि भर्ती के समय ऋषभ पंत की हालत थोड़ी गंभीर थी, लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा तो हालत ठीक होने लगी।

इसके बाद ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में चेकअप किया गया। बताया गया है कि यहां ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। साथ ही सीएम धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समूचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top