रिपब्लिक भारत के एंकर विकास शर्मा का हो गया निधन…
देश-विदेश : रिपब्लिक भारत टीवी के एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है। विकास तीन दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार शाम उन्होंने नोएडा के कैलाश अस्पताल में अंतिम सांस ली है। 35 वर्षीय विकास कानपुर के रहने वाले थे। विकास शर्मा कुछ दिनों पहले कोविड-19 महामारी की चपेट में आ गए थे, हालांकि उन्होंने इस महामारी का डटकर मुकाबला भी किया था और सही होकर अपने घर भी गए थे।
दुखद खबर: 'ये भारत की बात है' के एंकर विकास शर्मा का निधन। इस दुखद घड़ी में विकास को भावभीनी श्रद्धांजलि। रिपब्लिक परिवार इस दुख की घड़ी में विकास के शोक संतप्त परिवार के साथ है। pic.twitter.com/Zdsf04dfus
— रिपब्लिक.भारत (@Republic_Bharat) February 4, 2021
कुछ दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की शाम उनका निधन हो गया। परिजन उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास स्थान कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।
रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने कहा है कि यह उनके न्यूज नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। विकास शर्मा के निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शोक प्रकट कर लिया है।