उत्तराखंड

दुआ और दवा का होने लगा असर, लोकगायक की हालत में हो रहा है सुधार

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोग गायक नरेन्द्र सिंह नेगी की हालत में सुधार हो होने लगा है। दवा और दुआओं का असर होता दिखाई दे रहा है। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि श्री नेगी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वहीं देर रात से कुछ असमाजिक तत्व सोशल मीडिया में लोक गायक के बारे में गलत जानकारी प्रेषित कर रहे हैं।

मालूम हो कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को  अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर के समय श्री नेगी के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी एनजियोग्राफी की गई, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें कार्डिक केयर यूनिट में वेंटिलेटर पर रखा गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार नरेंद्र सिंह नेगी की हालत में सुधार हुआ है। डाक्टरों के उपचार का असर दिख रहा है। उनका बीपी नियंत्रित हुआ है और वह हल्का रिस्पांड भी कर रहे हैं। उन्हें बीपी नियंत्रित करने के लिए जो दवाएं दी जा रही थी, उसमें से एक बंद कर दी गई है। उनके हृदय संंबंधी उपचार पर कार्डियोलाजिस्ट की टीम फैसला लेगी। डाक्टरों के अनुसार नेगी दा के हार्ट को बाहर से पम्पिंग दी जा रही है। उनके फेफड़ों से पानी भी निकाला गया। अगले 72 घंटे खतरा बना रहेगा। श्री नेगी का हाल चाल जानने कई बड़ी हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top