उत्तराखंड

भूमि पूजन के साथ च्वींथ मोटरमार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू..

जिला योजना में चौड़ीकरण के बाद होगा मोटरमार्ग का डामरीकरण..

ग्रामीणों ने जिला पंचायत का किया भव्य स्वागत..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रैंतोली-जसोली मोटरमार्ग से च्वींथ लिंक मोटरमार्ग का चौड़ीकरण कार्य शनिवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। शीघ्र ही मोटरमार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद डामरीकरण भी किया जायेगा। मोटरमार्ग का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण का कार्य जिला योजना के अंतर्गत हो रहा है।

 

च्वींथ मोटरमार्ग चौड़ीकरण के अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से मोटरमार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग की जा रही थी। 15 साल पहले बना लगभग सात सौ मीटर मोटरमार्ग जर्जर हालात में था। बरसात के समय मोटरमार्ग पर आवाजाही करना काफी खतरनाक साबित हो जाता है। खासकर बीमार लोगों को चिकित्सालय पहुंचाने में भारी दिक्कतें होती थी। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करने के बाद अब जिला योजना में मोटरमार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण के लिये 15 लाख की स्वीकृति मिली है। यह मोटरमार्ग छह सौ से अधिक की आबादी को जोड़ता है।

 

बिष्ट ने कहा कि भूमि पूजन के बाद लोक निर्माण विभाग ने मोटरमार्ग का चौड़ीकरण का कार्य शुरू करवा दिया है। शीघ्र ही मोटरमार्ग का चौड़ीकरण होने के बाद डामरीकरण का कार्य भी शुरू हो जायेगा। मोटरमार्ग का चौड़ीकरण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने ढ़ोल-बाजों और फूल-मालाओं के साथ जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह बिष्ट का भव्य स्वागत किया और आभार जताया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र बिष्ट को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

 

जिस पर बिष्ट ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बरसात के कारण रैंतोली-जसोली मोटरमार्ग की भी कई जगहों पर बदहाल स्थिति बनी हुई है। मोटरमार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस संबंध मंे लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन देवी, जगदीश लाल, सते सिंह, गोविंद सिंह भरत सिंह, सतीश, रणजीत सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top