देश/ विदेश

शाम होने के बाद इस मंदिर में रुकने वाला बन जाता है पत्थर..

शाम होने के बाद इस मंदिर में रुकने वाला बन जाता है पत्थर..

देश-विदेश: दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह हैं, जिनका रहस्य 21वीं सदी में भी लोगों को चौंकाता है। कला और संस्कृति के धनी राजस्थान  की रेतीली धरती में कई राज दफन हैं। यहां के राज वैज्ञानिकों के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। इन्हें जानकर बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छूट जाते हैं। राजस्थान का किराडू मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है। इस मंदिर के बारे में प्रचलित हैं कि शाम ढलने के बाद यहां गलती से भी अगर कोई रुक जाता है तो वो हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है।

 

राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित इस मंदिर का नाम किराडू मंदिर है। इस मंदिर को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन शाम ढलने से पहले ही यहां से चले जाते हैं। इसके पीछे एक बेहद खौफनाक वजह है। इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सूरज ढलने के बाद इस मंदिर में रुकता है, वह हमेशा के लिए पत्थर का बन जाता है। इस खौफनाक रहस्य  के कारण यहां कोई भी शाम ढलने के बाद नहीं ठहरता है।

 

ऐसी मान्यता है कि इस खौफनाक रहस्य के पीछे एक साधु का श्राप है, यहां के लोगों का कहना है कि आज तक कोई भी व्यक्ति शाम ढलने के बाद इस मंदिर से वापस नहीं लौटा है, यह मंदिर बेहद खूबसूरत है और खंडहरों के बीच स्थित है। यहां पर लोग पिकनिक मानाने जाते हैं, हालांकि इस रहस्यमयी मंदिर के नाम से लोगों में खौफ है। लोग इसके नाम से कांपते तक हैं।

 

इतने खौफनाक रहस्य के बाद भी इस मंदिर की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस कारण यहां दिन में लोगों का मेला लगा रहता है। हालांकि शाम होने से पहले ही लोग हर हाल में मंदिर से वापस लौट जाते हैं। कई लोग तो खौफ में इस मंदिर को दूर से देखकर ही लौट जाते हैं। वे लोग इस मंदिर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top