उत्तराखंड

आज कई इलाकों में हल्की बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार..

आज कई इलाकों में हल्की बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार..

उत्तराखंड: आज से अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का मौसम बने रहने की आशंका जताई गयी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जनवरी के सूखा चले जाने के बाद फरवरी की शुरुआत में बारिश की उम्मीद बंधी है। आज गढ़वाल क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार बताये गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने यूके पोस्टमैन से बात करते हुए बताया कि आज गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। जबकि अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को राज्य के अधिकांश स्थानों में बारिश के साथ ही बर्फबारी भी होगी।

 

उन्होंने बताया कि राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार से बर्फबारी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को पूरे राज्य में हल्की बारिश रहेगी और 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। यानी ठंड और बारिश के बीच अभी आपको मौसम का मज़ा मिलना बाकी है।

इस साल बारिश और बर्फबारी कम होने से जोशीमठ और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड में पाला जम रहा है। रात में नाले जम रहे हैं और छतों  से टपकता पानी भी जम जा रहा है। जनवरी शुरू के सप्ताह में ठिठुरन से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। ठंड के कारण पाइप लाइन फटने से दिन में पानी लीक हो रहा है जो रात में जम जा रहा है। जोशीमठ-परसारी मार्ग पर बहने वाले नाले भी जम चुके हैं। रात के समय यहां तापमान माइनस छह डिग्री तक पहुंच रहा है। करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में शाम ढलते ही शीतलहर चल रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top