देश/ विदेश

बर्फबारी से बंद रास्ते के बीच गर्भवती को खाट पर लिटाकर जवानों ने अस्पताल पहुंचाया..

बर्फबारी से बंद रास्ते के बीच गर्भवती को खाट पर लिटाकर जवानों ने अस्पताल पहुंचाया..

देश-विदेश:  हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के बीच स्थानीय लोगों को कई दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा हैं। इन दो राज्यों के कई जिलों में बर्फ गिरने और तेज हवा चलने से बिजली तक ठप हो गई है। इसी माहौल में जम्मू-कश्मीर के आतंक प्रभावित जिले में एक अच्छी खबर भी सामने आई है। जहां एक गर्भवती महिला की डिलीवरी होनी थी, और यहाँ पर बर्फ की वजह से सभी रास्ते बंद थे। आसपास कोई हॉस्पिटल या डॉक्टर का इंतजाम भी नहीं था।

 

ऐसे में भारतीय सेना के जवान यहा मददगार बनकर पहुंचे। और उन्होंने महिला को खाट पर लिटाकर घुटनों तक बर्फ में दो किलोमीटर पैदल चलकर उसे मेन रोड तक पहुंचाया। और फिर यहां से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहा पर उसने बेटे को जन्म दिया। यह घटना पांच जनवरी की है।

बर्फबारी से जिंदगी थमी , सैकड़ों पर्यटक फंसे..

दस इंच की बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। श्रीनगर से जाने वाली सभी फ्लाइट भी रद्द हैं। 300 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बंद है। साथ ही जाम में 6000 लोडेड ट्रक और यात्री वाहन भी फंसे हुए हैं। हजारों पर्यटक गुलमर्ग, श्रीनगर और पहलगाम, में फंसे हुए हैं। बर्फबारी के बाद उत्तरी-दक्षिणी जिलों में पावर लाइन के ब्रेकडाउन से बिजली सप्लाई ठप हो गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top