उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग- कांस्टेबल के हमले से घायल पीआरडी जवान की एम्स ऋषिकेश में मौत..

रुद्रप्रयाग- कांस्टेबल के हमले से घायल पीआरडी जवान की एम्स ऋषिकेश में मौत..

 

 

 

 

 

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में आपसी विवाद के चलते वहां तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी के जवान के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीआरडी के जवान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां उसने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।

 

उत्तराखंड:  केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में आपसी विवाद के चलते वहां तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने पीआरडी के जवान के सिर पर हेलमेट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीआरडी के जवान को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां उसने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया हैं।

 

आपको बता दे कि 8 जून की रात को कांस्टेबल दीपक और पीआरडी जवान शूरवीर लाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान कांस्टेबल ने पीआरडी जवान के सिर पर हेलमेट दे मारा। इसके बाद पीआरडी जवान के सिर पर गंभीर चोट लग गई।

इस घटना के बाद से पीआरडी जवानों में आक्रोश बना हुआ है। गुरूवार को पीआरडी जवानों ने पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कार्य बहिष्कार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल आये दिन शराब के नशे में मारपीट किया करता था। घटना के दिन भी पुलिस कांस्टेबल शराब के नशे में था। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में धारा 302 में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top