उत्तराखंड

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे पुलिस के जवान

रोहित डिमरी

पैदल मार्ग और यात्रा पड़ावों पर जगह-जगह यात्रियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी

पुलिस ने शुरू की केदारनाथ यात्रा की तैयारियां

रुद्रप्रयाग।केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने अपने जवान पैदल मार्ग की स्थिति देखने के लिये केदारनाथ भेजे हैं। यह जवान पैदल मार्ग की रिपोर्ट सौंपेगे। साथ ही विभिन्न यात्रा पड़ावों पर पुलिस चैकियों की देख-रेख करेंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन में पुलिस का अहम योगदान होता है। पुलिस के जिम्मे केदारनाथ धाम के साथ ही केदारनाथ आने वाले यात्रियों की सुरक्षा होती है। पुलिस प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही मंदिर की सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है। 29 अप्रैल से शुरू हो रही भगवान केदारनाथ की यात्रा के मध्यनजर पुलिस की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। पुलिस के कुछ जवान पैदल मार्ग से केदारनाथ के लिये रवाना हुये।

जवान पैदल मार्ग की स्थिति देखेंगे। साथ ही विभिन्न यात्रा पड़ावों पर स्थित पुलिस चैकियों की देख-रेख भी करेंगे। पिछली बार की तरह भी इस बार केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में आधुनिक हथियारों से लेस पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। जबकि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी जगह-जगह पुलिस कर्मी यात्रियों की सेवा करते नजर आएंगे। गौरीकंुड, भीमबली, जंगलचटटी, रामबाड़ा, लिनचैली में पुलिस चैकियों की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही जगह-जगह एसडीआरएफ के जवान भी तैनात होंगे। जो यात्रियों की हर परेशानी में मदद करेंगे। पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि पुलिस ने भी केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। संख्या और सुविधा के हिसाब से यात्रियों को केदारनाथ भेजा जायेगा। इस बार यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। जिसको देखते हुये पहले से ही तैयारियां शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिये पुलिस पर्यटन केन्द्र भी खोले जाएंगे। जहां यात्रियों को सभी तीर्थ स्थलों के बारे में जानकारी उपलब कराई जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top