उत्तराखंड

पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड को नहीं मिला न्याय: नेगी..

पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड को नहीं मिला न्याय: नेगी’..

उत्तराखंड से हिमाचल विधानसभा चुनाव को साधने की कोशिश होगी नाकाम..

राज्य में पनप रहे भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिला अपराधों पर साधे रखी चुप्पी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे से राज्य की जनता को निराशा हाथ लगी है। पीएम के केदारनाथ धाम आने पर हिमाचली परिधान में हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा की हो रही फजीहत को कम करने का संदेश दिया गया है, जिसमें नाकामी ही हाथ लगेगी। पीएम मोदी ने उत्तराखंड राज्य में पनप रहे भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, बिगड़ती कानून व्यवस्था व महिला अपराधों पर चुप्पी साधे रखी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्तमान हालात में नैतिकता के आधार पर भाजपा शासन करने का अधिकार खो चुकी है। भाजपा सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने पर भी बेशर्म होकर सत्ता में बैठी है। भाजपा राज में महिलाओं पर अपराध का ग्राफ भी बड़ा है। कानून व्यवस्था प्रदेश में ध्वस्त है। भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार चरम पर है। अगर प्रधानमंत्री बद्री-केदार के बड़े भक्त हैं तो बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में हो रहे भ्रष्टाचार को क्यों समाप्त नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार और बद्री विशाल सबकुछ देख रहे हैं और प्रदेश की जनता के साथ बहुत जल्द न्याय होगा। युवा बरोजगार, मजदूर, किसान, दलित और शोषित वंचित वर्ग, माताओं और बहनों ने पिछले भाजपा शासन से हो रही अव्यवस्थाओं को झेला है। उन सब का हिसाब भाजपा को जनता के आक्रोश से चुकाना पड़ेगा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सत्ता का रौब दिखाकर अधिकारियों को उल्टे सीधे काम करने पर मजबूर कर रही है, जिससे भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद में इजाफा हो गया है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया, भू माफिया व भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर राज्य के संसाधनों पर डाका डाला जा रहा है और जीरो टॉलरेंस के खोखले नारों से राज्य की जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top