उत्तराखंड

केदारनाथ प्रसाद पैकेजिंग में नहीं होगा प्लास्टिक का प्रयोग: मयूर..

केदारनाथ प्रसाद पैकेजिंग में नहीं होगा प्लास्टिक का प्रयोग: मयूर..

तीर्थयात्रियों को गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराये जाने को लेकर डीएम ने ली बैठक..

 

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यात्रा संबंधित अधिकारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को एक समान व गुणवत्तायुक्त प्रसाद उपलब्ध कराया जाए तथा जनपद में उत्पादित हो रहे उत्पाद का किसानों को उचित दाम दिया जाए। जनपद के पंजीकृत महिला समूहों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने तथा उनकी आर्थिकी को मजबूत कराने के उद्देश्य से प्रसाद तैयार करने के लिए जो भी आवश्यक कार्यवाही की जानी है, वह सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण कर ली जाए।

जिसके लिए उन्होंने केदारनाथ महाप्रसादम् स्वायत सहकारी संघ के पंजीकरण की कार्यवाही करने निर्देश दिए। इसके लिए जो भी बैठकें आहूत की जानी हैं, वह समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों से कहा कि केदारनाथ धाम में जो भी प्रसाद तैयार किया जाएगा, उसको एक समान रूप में तैयार करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रसाद पैकेजिंग में प्लास्टिक का किसी भी दशा में प्रयोग न किया जाए। उन्होंने प्रसाद के वितरण के लिए मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं जिला पर्यटन विभाग एवं संबंधित समूहों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत उन्होंने प्रसाद की गुणवत्ता की चैकिंग के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कहा।

उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग को निर्देश कि महिला समूहों के पास उपलब्ध प्रसाद में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री की भी जानकारी प्राप्त की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, परियोजना निदेशक केके पंत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एचसी हटवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, वरिष्ठ प्रबंधक डेयरी श्रवण कुमार शर्मा, भाष्कर पुरोहित, अध्यक्ष श्री केदारनाथ महाप्रसादम् स्वायत सहाकारी संघ सुनील झिंक्वाण, महिला स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top