उत्तराखंड

बर्थडे पार्टी से लौट रहे इंजीनियर ने पत्थर से कुचलकर की साथी की हत्या…

बर्थडे पार्टी से लौट रहे इंजीनियर ने पत्थर से कुचलकर की साथी की हत्या…

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर ने अपने सहकर्मी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक अपने सीनियर के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। रोहित कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र वीर सिंह निवासी रतनपुरा इंचौली मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ट्रांजिट कैम्प में अपने साथियों के साथ रहता था। वह रुद्रपुर की एयर सिडकुल की कंपनी में काम करता था।

वह गुरुवार की रात ज्येष्ठा कॉलोनी तीन पानी डैम ट्रांजिट कैम्प में विला नंबर 58 में जन्मदिन की पार्टी में गया था। पार्टी से लौटते समय बाइक पर रोहित का अपने सहकर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सहकर्मी नशे में इतना धुत्त था कि रोहित के लड़ाई के दौरान नीचे गिरने पर उसने हाथ में आए पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कॉलोनी गेट पर तैनात गार्ड नन्हे ने इसकी जानकारी विला नंबर 58 में दी।

सूचना पर पहुंची आपातकाल सेवा 108 के माध्यम से रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात भर पुलिस की गाड़िया फरार आरोपित की तलाश में दौड़ती रहीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top