उत्तराखंड

एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया

जल निगम एवं जल संस्थान मजदूर यूनियन के फील्ड कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर कार्यालयों में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।

रुद्रप्रयाग। जल निगम एवं जल संस्थान मजदूर यूनियन के फील्ड कर्मचारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर कार्यालयों में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। साथ ही सभा का आयोजन कर विभाग के ढुलमुल रवैये के विरूद्ध आक्रोश जताया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह रावत ने कहा कि पेयजल विभाग फील्ड कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार अपना रहा है। जल निगम विभाग जान बूझकर कर्मियों की अनदेखी करने में लगा है। मजदूर विरोधी नीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दोहरी पेयजल नीति के कारण व्यवस्था से परेशान है। कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही जल निगम एवं जल संस्थान का एकीकरण करते हुए जनता को हो रही पेयजल दिक्कतों से निजात दिलाई जाय।

सभा का संचालन त्रिलोक सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह, राजपाल सिंह पंवार, दिनेश चन्द्र, वीरेन्द्र सिंह, शांति देवी सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top