उत्तराखंड

रिमोट से चलती थी मनमोहन सरकार: अमित शाह

देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल में देश में आमूल-चूल परिवर्तन किए हैं। इस दौरान मोदी सरकार पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं लगा।

देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पूरे देश भर में 110 दिन का दौरा किया। उत्तराखंड का दौरा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने देवभूमि की जनता का पूर्ण बहुमत देने पर शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कांग्रेस पर घोटालों के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार रिमोट से चलती थी।आज एक निर्णायक सरकार देश में काम कर रही है। पूरे देश में परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि दुनिया की नज़रें अब हिन्दुस्तान की सरकार पर है। यूपीए सरकार में जीडीपी दर लगातार गिरती गई और बीजेपी सरकार जीडीपी को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित विकास हो रहा है। दो करोड़ गरीब माताओ को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। मुद्रा योजना से युवाओ को लोन का लाभ मिला। सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का लाभ पूर्व सैनिकों को दिया।

उन्होंने कहा कि जनधन खाते से गरीब लोगो को फ़ायदा हुआ है। अमरीका के बाद भारत दुनिया में दूसरी ताक़त बना है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि 170 देशो में 3 साल से योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 तक सभी गांव बिजली से रोशन होंगे। 2022 तक किसानो की आय दुगनी होगी। सरकार ने नोटबन्दी कर बड़ा फ़ैसला लिया। बेनामी सम्पति का क़ानून इस सरकार की देन है। डिजिटल ट्रांजेक्शन से देश को फायदा मिल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top