उत्तराखंड

कोटद्वार सेना भर्ती 2020: पहले दिन 522 ही पूरी कर सके दौड़ 2744 युवाओं में से

सेना भर्ती

कोटद्वार सेना भर्ती 2020: पहले दिन 522 ही पूरी कर सके दौड़ 2744 युवाओं में से

उत्तराखंड: कोटद्वार के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली शुरू हो गई। भर्ती के पहले दिन उत्तरकाशी जिले की आठ तहसील क्षेत्र के 2744 युवाओं ने सेना में भर्ती के लिए दमखम दिखाया, जिसमें से मात्र 522 युवाओं ने ही सेना में पहुंचने के लिए 1600 मीटर दौड़ की पहली सीढ़ी पार की।

 

 

 

रविवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत वाजपेयी के मार्ग दर्शन में 14 दिवसीय भर्ती रैली शुरू हो गई। रैली के पहले दिन उत्तरकाशी जनपद के पुरोला, मोरी, राजगड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाड़ी और बड़कोट तहसील के युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। भर्ती के लिए उक्त तहसीलों से 3202 युवाओं ने ऑन लाइन आवेदन किया था, लेकिन 2744  युवा ही भर्ती में शामिल हुए।

 

सबसे पहले युवाओं की कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट देखी गई। रविवार तड़के पांच बजे से कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला से गबर सिंह कैंप में भर्ती के लिए प्रवेश करने के लिए युवाओं लाइन लग गई। इसके बाद प्रवेश पत्रों और बार कोड की जांच करने के बाद प्रारंभिक ऊंचाई जांच में कई युवा बाहर हो गए।

 

 

ऊंचाई में सही पाए जाने वाले युवा गबर सिंह कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए पहुंचे। भर्ती अधिकारियों ने करीब 200 के समूह में युवाओं की दौड़ कराई, लेकिन सेना द्वारा निर्धारित समय में 2744 में से मात्र 522 युवा ही दौड़ पूरी करने में सफल रहे।

 

सोमवार को  इस क्षेत्र के युवाओं की होगी भर्ती..

21 दिसंबर को उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील और रुद्रप्रयाग जिले की उखीमठ, जखोली, बसुकेदार तहसील की भर्ती आयोजित की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top