उत्तराखंड

केदारनाथ में हो रही है जमकर बर्फबारी

बर्फबारी से केदारनाथ में बढ़ी ठंड, रूके पुनर्निर्माण कार्य
रुद्रप्रयाग। मौसम के अचानक करवट लेने से हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम में आये परिवर्तन से एक बार ठंड फिर लौट के आई है। केदारनाथ धाम की बात करें तो केदारनाथ में सुबह से बर्फबारी जारी है। अभी तक केदारनाथ में पांच इंच तक बर्फबारी हो गई है। बर्फबारी से केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी रूक गये हैं।

पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन आ गया है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से ठंड लौट के आई है। केदारनाथ धाम में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से केदारनाथ में ठंड भी बढ़ गई है। इसके साथ ही केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी रूक गये हैं। फरवरी के महीने में केदारनाथ में तीसरी बार बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद पूरी केदारपुरी सफेद नजर आ रही है। चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। सुबह से केदारनाथ में बर्फबारी जारी है। लगभग पांच इंच से अधिक तक बर्फबारी अभी तक केदारनाथ में हो चुकी है। बर्फबारी से केदारनाथ में पैदल चलने वाले रास्ते भी बंद हो गये हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top