उत्तराखंड

केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता को कराया रूबरू..

केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता को कराया रूबरू..

रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ..

 

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जगह-जगह मिल रहे अपार जन समर्थन को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर रुद्रप्रयाग जिले में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण व क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग नगर पालिका वार्ड 1 व वार्ड 2 से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों का आम जनमानस को अवगत कराया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की रीति एवं नीतियों को समाज के हर तबके को रूबरू करवाया जायेगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण एवं जखोली क्षेत्र प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने संबोधित किया।

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के जिला प्रभारी वीरेंद्र रावत, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, जिला संगठन महामंत्री विजयपाल जगवाण, पीसीसी सदस्य दीपा देवी आर्य, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा कैंतुरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संतोष रावत, प्रदेश सचिव लक्ष्मण रावत, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील झिंक्वाण,, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग प्रदेश महामंत्री कुंवर लाल आर्य, जिला सचिव दीपक भंडारी, प्रदेश सचिव रीता पुष्पवाण, महामंत्री नरेंद्र रावत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय पुंडीर, कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र सिन्धववाल, जिला कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, राजकुमार, गोपी रौथाण, वंशी लाल, गुड्डू लाल, परसादी लाल, पूर्व सभासद सुशीला देवी, विनोद कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top