देश/ विदेश

टीकाकरण अभियान में भारत सबसे आगे और अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ दिया पीछे..

टीकाकरण अभियान में

टीकाकरण अभियान में भारत सबसे आगे और अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ दिया पीछे..

देश-विदेश : देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान रिकॉर्ड रफ्तार से जारी है। भारत ने सबसे कम समय में 70 लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार शाम सात बजे तक कुल 74,30,866 लोगों को टीका लग चुका है। 70 लाख का आंकड़ा पार करने में देश को केवल 26 दिन लगे जबकि अमेरिका और ब्रिटेन ने इससे ज्यादा समय में इतने लोगों का टीका लगाया।

 

 

27वें दिन चार लाख से अधिक का टीकाकरण..

देश में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था। टीकाकरण के 27वें दिन गुरुवार को 4,13,752 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसी के साथ देश में टीका लगवाने वालों की संख्या 74.3 लाख से अधिक हो गई। इसमें 57,90,832 स्वास्थ्यकर्मी और 16,40,034 अग्रिम पंक्ति के कर्मी शामिल हैं। अब तक सात राज्यों में लक्ष्य के मुकाबले केवल 40% को ही टीका लगा है, जबकि 13 राज्यों में तय लक्ष्य का 65 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो चुका है।

 

उत्तर प्रदेश- गुजरात आगे..

राज्य –कुल खुराक

उत्तर प्रदेश — 673542

गुजरात — 605,494

केरल — 325,079

हिमाचल प्रदेश – 63,237

उत्तराखंड — 89,638

ओड़िशा — 351,058

दिल्ली — 137,885

चंड़ीगढ़ — 212,480

कर्नाटक — 461,478

हरियाणा — 183,529

तेलंगाना — 248,578

50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों में टीकाकरण की तुलना..

07 दिन में 37% खुराकें..

आंकड़े बताते हैं कि पूरे देश में अब तक जितनी खुराकें दी जा चुकी हैं, उनका लगभग 37 प्रतिशत हिस्से से टीकाकरण पिछले सात दिनों के भीतर हुआ है।

कल से दूसरी खुराक..

केंद्र सरकार ने 20 फरवरी तक टीकाकरण का पहला चरण पूरा कराने के निर्देश राज्यों को दिए हैं। शनिवार से उन लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी, जिन्हें 16 जनवरी से टीके की पहली खुराक देना शुरू हुआ था।

 

इनको पहली खुराक मिली..

57% पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों और 13% पंजीकृत अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को अब तक टीके की पहली खुराक मिल चुकी है।

 

किसे कितना दिन लगा..

26 दिन में भारत ने 70,17,114 लोगों को टीका लगाया..

27 दिन लगे अमेरिका को 70 लाख लोगों को टीका देने में..

48 दिन लगे ब्रिटेन को इतनी ही आबादी के टीकाकरण में..

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top