उत्तराखंड

संयुक्त अभियान में 29 वाहनों के काटे चालान, एक वाहन सीज..

संयुक्त अभियान में 29 वाहनों के काटे चालान, एक वाहन सीज..

संयुक्त अभियान में 29 वाहनों के काटे चालान, एक वाहन सीज..

रुद्रप्रयाग: परिवहन विभाग की ओर से अगस्त्यमुनि-कुण्ड मार्ग पर विशेष संयुक्त अभियान संचालित किया गया। इस दौरान विभिन्न अभियोगों के तहत 29 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही तीन वाहन चालकों के लाईसेंस निलंबित किए गए, जबकि अभियान के दौरान एक वाहन को सीज किया गया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने बताया कि शनिवार को जिला प्रशासन व पुलिस के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के अगस्त्यमुनि-कुण्ड में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत विभिन्न अभियोगों में कई वाहनों के चालान किए गए। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने सहित उसकी रोकथाम को लेकर भी वाहन चालकों को जागरुक किया गया। बताया कि कुल 29 वाहनों के चालान सहित तीन वाहन चालकों के लाईसेंस निलंबित किए गए। साथ ही अभियान के दौरान एक वाहन को सीज किया गया। विशेष संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जीतेंद्र वर्मा सहित गुप्तकाशी पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल मनराल, परिवहन कर अधिकारी सुंदर लाल पाण्डेय व यातायात निरीक्षक श्याम लाल सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top